इस्कॉन में मना बलराम पूर्णिमा महोत्सव
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर में इस बार भी शनिवार को बलराम पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने बलराम पूर्णिमा महोत्सव के विषय में बताया कि श्रीकृष्ण ही भगवान हैं, वह सेवा लेते हैं, बाकी सभी सेवा करते हैं। यदि हम भगवान की सेवा करना चाहते हैं तो हमें निश्चित रूप से बलराम जी का सहारा लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुरु के माध्यम से ही सेवा की जा सकती है और बलराम जी सभी के गुरु हैं। इससे पहले उत्सव का प्रारंभ अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बलराम जी का अभिषेक कर किया, जिसमें शामिल हुए सभी भक्तों ने विशेष आरती, कीर्तन, नृत्य, कथा महात्म्य का आनंद उठाया।
इस्कॉन में मना बलराम पूर्णिमा महोत्सव