प्राणि उद्यान में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत रविवार को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। निदेशक प्राणी उद्यान संजय कुमार बिश्वाल ने पर्यावरण और वन्य जीवों से संबंधित जानकारी देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बाल विद्या मंदिर प्रथम, एलपीएस सहारा स्टेट द्वितीय, कनौसा स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। टीडी गर्ल्स कॉलेज और एलपीएस माधौगंज को सांत्वना पुरस्कार मिला।