आकाशवाणी की ओर से शनिवार को रवीन्द्रालय में अखिल भारतीय मुशायरा ‘बज्म-ए-सुखन’ का आयोजन किया गया।
इसमें देशभर के मशहूर शायर अपने अशआर पेशकर महफिल को गुलजार किया।
आकाशवाणी के अधिकारियों ने बताया कि ‘सांप्रदायिक सद्भाव और महिला सशक्तीकरण’ विषय पर आधारित इस मुशायरे में अनवर जलालपुरी, कलीम कैसर, असलम इलाहाबादी, ताहिर फराज, खुशबीर सिंह शाद, हसीब सोज, डॉ. याकूब सिद्दीकी, अज्म गोण्डवी, ताजवर सुल्ताना, शबीना अदीब, श्यामा सिंह ‘सबा’, अना देहलवी, तरन्नुम नाज, आमना बेगम उर्फ खुशबू रामपुरी और नूरी परवीन शामिल हुए।