फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Fri, 31 Oct 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी अजीत की जमानत अर्जी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे देवेश चंद्र गुप्ता ने खारिज कर दी। कोर्ट में अभियोजन की ओर से बताया गया कि वादिनी ने काकोरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक वह 23 अगस्त को अपनी सहेली के घर से वापस आ रही थी। रास्ते में यादव चौराहे के पास आरोपी अजीत मिला और उसे जबरदस्ती अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां आरोपी ने वादिनी का मोबाइल छीन लिया। बताया गया कि आरोपी ने वादिनी को तीन दिन होटल में रखा और उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें