बहराइच के कतर्नियाघाट के ककरहा वन रेंज के ग्राम बेझा गांव में और तेंदुआ होने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापी थी जिसके बाद वन विभाग ने दो दिन पहले ग्राम बेझा के बिचपरी चौराहे के पास पिंजरा लगाया।
वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में बुधवार की रात लगभग 11 बजे एक तेंदुआ कैद हो गया। यह इस गांव का तीसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है।