फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : कोतवाल की कुर्सी पर बैठ बोले विधायक, चेयरमैन को कोतवाली में घुसने नहीं देंगे

Wed, 06 Dec 2023 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर विधायक कह रहे है कि चेयरमैन को कोतवाली में घुसने दिया तो ठीक नहीं होगा। इस दौरान सीओ व कोतवाल भी विधायक की हां में हां मिला रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता के नशे में चूर जनप्रतिनिधियों की भाषा भी अब बदलने लगी है। नानापरा से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस के विधायक रामनिवास वर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर विधायक कह रहे है कि चेयरमैन को कोतवाली में घुसने दिया तो ठीक नहीं होगा। इस दौरान सीओ व कोतवाल भी विधायक की हां में हां मिला रहे है। हालांकि विधायक ने इस वीडियो पर सफाई देेते हुए कहा है कि यह 20 नवंबर का वीडियो है उनके विराेधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो वायरल कर इस तरह की साजिश रची है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडीयो नानपारा कोतवाली का है। इसमें बातचीत के दौरान नानपारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अब्दुल वहीद की बात चली तो नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा भड़क उठे।

विधायक बोले कि चेयरमैन कोतवाली क्या करने आता है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि नानपारा विधायक के इस बात पर कोतवाल मिथलेश राय सफाई देते नजर आ रहे हैं, कोतवाल कहते हैं कि एक महीने 20 दिन हो गए, नहीं घुसने दिया अगर आया हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा। इस पर विधायक कहते है…क्यों भाई बोलिए…कोतवाल मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों से हामी भरवाते भी नजर आते है। नानपारा विधायक की ओर से नगर पालिका परिषद चेयरमैन अब्दुल वहीद के प्रति अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। नानपारा विधायक का 26 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टर से भी हो चुका है विवाद
बीते माह विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा व उनके समर्थकों पर नानपारा सीएचसी के चिकत्सक ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया था।

बोले विधायक,विरोधियों की साजिश
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बीते 20 नंवबर का है। जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए मैं कोतवाली गया था। मेरे विरोधी साजिश रचते हुए मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे है।
रामनिवास वर्मा, विधायक नानपारा

बोले चेयरमैन मुझे कुछ पता नहीं
नानपारा विधायक ने मेरे बारे में कोतवाली में बैठकर कोई बात कही है इस बारे में मुझे किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। मैं इस समय जिले से बाहर भी हूं।
विज्ञापन

अब्दुल वहीद, चेयरमैन, नानपारा नगर पालिका परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें