फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : ट्यूशन पढ़ने निकली मासूम छात्रा का अपहरण, एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित

Mon, 14 Jun 2021 09:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

बहराइच में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा का रास्ते ही अपहरण हो गया। काफी खोजबीन के बाद मासूम का पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में भगवानपुर परसपुर गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा का रास्ते ही अपहरण हो गया। काफी खोजबीन के बाद मासूम का पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा के अपहरण की घटना के बारे में जानकारी मिलते ही एसपी ने एएसपी व सीओ के साथ परिजनों से मुलाकात कर उनको बरामदगी का आश्वासन दिया। एसपी ने ग्रामीणों से भी वार्ता कर जानकारी ली। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। २४ घंटे बीत जाने के बाद भी मासूम के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर परसपुर गांव निवासी मकबूल की आठ वर्षीय बेटी राजदा गांव में अपनी बड़ी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जाती थी। शनिवार को उसकी बड़ी बहन आधे घंटे पहले घर ने निकल गई थी, जबकि छोटी बहन राजदा सुबह लगभग आठ बजे घर से निकली। बड़ी बहन 9.30 बजे घर लौट आई। परिजनों ने अकेले देख राजदा के न आने का कारण पू्छा तो उसने बहन के ट्यूशन में नहीं आने की बात कही। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने बच्ची को तलाशने निकले। रिश्तेदारी में पूछताछ के दौरान कुछ पता न चल सका।

थक हार कर शाम को परिजन थाने पहुंचे और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। थानाध्यक्ष वीरेद्र सिंह ने परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को एसपी सुजाता सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव गांव पहुंचे। एसपी ने परिजनों से मिलकर उनके बच्ची को ढूंढ़कर सकुशल बरामद करने का भरोसा दिलाया और ग्रामीणों से पूछताछ की। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए नानपारा, नवाबगंज, मटेरा व एसओजी टीम को लगा दिया है। एसपी ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। २४ घंटे बीत जाने के बाद कोई पता न चलने से हर कोई सहमा हुआ है।
विज्ञापन


अपहरण के बाद हो चुकी है दलित छात्र की हत्या
मटेरा थाना क्षेत्र में ही बीते ३१ अक्तूबर २०२० को दलित छात्र की अपहरण के बाद हत्या की दी गई थी। परिजनों से ३० लाख रूपये की फिरौती भी मांगी गई थी। दो दिन बाद छात्र का शव पड़ोसी जनपद श्रावस्ती में मिला था। हलांकि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन एसओजी टीम पूरी तरह घटना का राजफाश करने में असफल साबित हुई थी।

खुलासे के लिए लगाई गई है टीमें
प्रकरण संज्ञान में आने के बाद घटना स्थल का दौरा कर परिजनों से मुलाकात की है। उनको भरोसा दिलाया गया है कि पुलिस लगातार बच्ची को ढूंढ़ने में लगी हुई है। चार टीमें बच्ची की तलाश करने के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

सुजाता सिंह, एसपी बहराइच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें