बीटेक में दाखिला पाने वाले अभ्यर्थी 29 तक करें रिपोर्ट
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीटेक में दूसरे चरण में दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों को 29 जुलाई तक रिपोर्ट करने को कहा है। विद्यार्थियों को दाखिले के समय पूरी फीस तथा पांच हजार रुपये कॉशन मनी और अपने सभी प्रमाणपत्र लेकर उपस्थित होना होगा। इंजीनियरिंग संकाय के समन्वयक प्रो. आरएस गुप्ता ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। बीटेक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 22 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। विवि में बीटेक के दाखिले राज्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हो रहे हैं। लविवि ने खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए अपनी मेरिट भी जारी कर दी है।