कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। पार्टी ने चुनाव आयोग से आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आजम पर आरोप हैं कि उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों चुनाव के बाद उन्हें देख लेने की बात कही थी।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह के बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
ऐसे मंत्रियों के रहते प्रदेश में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न नहीं हो सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आजम आचार संहिता एवं चुनाव आयोग को धता बताते हुए काम कर रहे हैं।
यही नहीं समाजवादी पार्टी सरकारी तंत्र पर दबाव बनाकर असंवैधानिक कार्य करने के लिए मजबूर करती है।