सचिवालय संघ ने संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के स्टाफ के काम न करने के फैसले का समर्थन करते हुए मामला मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तक पहुंचा दिया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव राकेश गर्ग से मुलाकात कर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
संघ ने संसदीय कार्यमंत्री के आचरण पर गौर कर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।
संघ ने कर्मचारियों के साथ जोर-जबर्दस्ती किए जाने पर आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी है।
आजम से शिकायत, आपका गलत व्यवहार
संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र व सचिव ओंकारनाथ तिवारी ने बताया कि मंत्री के स्टाफ की शिकायत के बाद निजी सचिव व अपर निजी सचिवों ने सामूहिक रूप से फैसला किया है कि उनमें से कोई भी आजम के साथ काम करने नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तैनाती को लेकर जोर-जबर्दस्ती नहीं की जानी चाहिए।
प्रमुख सचिव को बताया गया है कि मंत्री के व्यवहार से सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है, ऐसे में उनके आचरण पर मुख्यमंत्री को जल्द विचार करना चाहिए।
PIL होते ही तानाशाही काफूर, पलट गए आज़म