नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के कार्यालय में एक निजी सचिव व एक अपर निजी सचिव की भी तैनाती कर दी गई है।
नए स्टाफ ने अभी तक ज्वॉइन नहीं किया है।
हालांकि पूर्व में तैनात सहायक समीक्षा अधिकारी को सोमवार को भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।
आजम के स्टाफ की बगावत के बाद पिछले दिनों सहायक समीक्षा अधिकारी आलोक राय की तैनाती की गई थी।
पढ़ें-क्या आंकड़ेबाजी में वाकई कमजोर हैं नरेंद्र मोदी?
बताया जाता है कि सोमवार को भी राय को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्हें मंत्री के आने का इंतजार करने को कहा गया है।
इसके अलावा सोमवार देर शाम एक निजी सचिव और एक अपर निजी सचिव की तैनाती की चर्चा रही।
मनोज वत्स को मंत्री का निजी सचिव व अरुण कुमार को अपर निजी सचिव बनाए जाने की खबर है, लेकिन अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इन नामों को तब तक सार्वजनिक करने से बचा जा रहा है जब तक वे कार्यभार ग्रहण न कर लें।
सूत्रों का कहना है कि इन नई नियुक्तियों में नगर विकास विभाग के एक विशेष सचिव ने अहम भूमिका अदा की है।
पढ़ें-रुक सकती थी आजम के खिलाफ बगावत
उन्होंने मंत्री से मौखिक सहमति लेने के बाद नए स्टाफ के नामों का सुझाव दिया जिसे बाद में सचिवालय प्रशासन विभाग से मंजूरी दे दी गई।
नए स्टाफ ने अभी तक जॉइन नहीं किया है, मगर इनके जल्द कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।