मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती सपा सांसद आजम खां की हालत स्थिर बनी हुई है। फेफड़े के साथ-साथ उनकी किडनी में भी संक्रमण है। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि आजम खां को फेफड़ों के अलावा किडनी में भी समस्या है। वह आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी को सोमवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।