सपा विधायक आजम खां बुधवार से फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ की वजह से मेदांता हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। डॉ. दिलीप दुबे की टीम निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हॉस्पिटल पहुंच कर आजम का हालचाल लिया।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खां अब पहले बेहतर महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सीतापुर जेल में आजम को संक्रमण हो गया था और उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था। इसके बाद वह दिल्ली के अस्पतालों में भी इलाज करा चुके हैं। दो दिन पहले वह लखनऊ आए थे। यहां तबीयत खराब होने पर उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद हैं।