तुनकमिजाजी के लिए मशहूर मंत्री को लेकर आजकल सत्ता के गलियारे में जबरदस्त चर्चा है। हो भी क्यों न।
मौके-बेमौके दूसरों को महाभ्रष्ट और खुद को सबसे ज्यादा ईमानदार बताने में पीछे नहीं रहते। अपनी ईमानदारी के किस्से सुनाते वक्त वह अपनी गरीबी का बखान करना भी नहीं भूलते।
मंत्रीजी की भैंसें चोरी हुईं तो लोगों को नई बात यह पता लगी कि उनका फार्महाउस भी है। अब गरीब मंत्री और उनके फार्म हाउस की ही चर्चा होती है।
लोग यह कहकर चुटकी लेने से नहीं चूक रहे हैं कि भई, ऐसी गरीबी भगवान सबको दे। जिन्होंने चोरी-छिपे फार्महाउस बना रखे हैं वे ज्यादा ही सतर्क हो गए हैं।
उनके शुभचिंतक ये नसीहत देने से नहीं चूक रहे हैं कि भइया भैंसों पर नजर रखना नहीं तो पोल खुल जाएगी।