फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर मीडिया से बोले आजम, आपका तीर सही निशाने पर लगा

Fri, 17 Mar 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आजम खां
विज्ञापन
आजम खां ने कहा, विधायक विपरीत परिस्थितियों में जीतकर आए हैं। सपा के सामने ऐसी स्थिति पहली बार नहीं आई है।
विज्ञापन


एक बार तो सपा के 34 विधायक रह गए थे लेकिन ढाई साल बाद 1993 में हमने सरकार बना ली। ‌आजम ने लखनऊ में निवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह बात कही।

बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने हार का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा।

कहा, आप लोगों का तीर निशाने पर लगा है। आप लोग यही चाह रहे थे। हमारा दोष यही था कि हमने विकास किया। आरोप लगाया कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है।

जिन ईवीएम मशीनों से पर्चियां निकल रही थीं, वहां दो-चार वोट मिले हैं। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें गंभीर हैं। यह लंबी जांच का विषय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें