आजम खां ने कहा, विधायक विपरीत परिस्थितियों में जीतकर आए हैं। सपा के सामने ऐसी स्थिति पहली बार नहीं आई है।
एक बार तो सपा के 34 विधायक रह गए थे लेकिन ढाई साल बाद 1993 में हमने सरकार बना ली। आजम ने लखनऊ में निवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह बात कही।
बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने हार का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा।
कहा, आप लोगों का तीर निशाने पर लगा है। आप लोग यही चाह रहे थे। हमारा दोष यही था कि हमने विकास किया। आरोप लगाया कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है।
जिन ईवीएम मशीनों से पर्चियां निकल रही थीं, वहां दो-चार वोट मिले हैं। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें गंभीर हैं। यह लंबी जांच का विषय है।