फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 बेड का आयुष अस्पताल तैयार, जल्द मिलेगा इलाज

Sat, 11 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के नयापुरवा में 50 बेड के अत्याधुनिक आयुष अस्पताल में जल्द ही इलाज शुरू होगा। इस अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इलाज शुरू करने के लिए शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। उसके बाद नए अस्पताल में एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल के तीन मंजिला भवन को करीब 7.44 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के साथ ही ओपीडी, दवा वितरण के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए 50 बेड की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल भवन का निर्माण पूरा होने के बाद आयुष विभाग इलाज की सुविधा शुरू करने की कवायद में जुटा है। इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। इलाज शुरू करने के लिए अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


16 आयुर्वेद अस्पतालों में नहीं चिकित्सक
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आयुर्वेद के 53 छोटे अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में 37 चिकित्सक ही उपलब्ध हैं। 16 अस्पताल फार्मासिस्टों के भरोसे चल रहे हैं। यह समस्या गत दिनों कुछ चिकित्सकों का तबादला गैर जनपद होने के बाद बढ़ गई है।
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही शुरू होगा इलाज
नयापुरवा में 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन तैयार है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। निर्देश मिलते ही अस्पताल में इलाज शुरू कराया जाएगा।
-डॉ. रवि प्रकाश सोनकर, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें