फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुर्वेदिक दवाओं का शरीर पर दुष्प्रभाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आयुर्वेद दिवस पर शनिवार को टूड़ियागंज के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में महिला स्वास्थ्य पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. पीसी चौधरी ने कहा, आयुर्वेद दवाओं से एनीमिया का उन्मूलन किया जा सकता है। इनका शरीर के दूसरे अंगों पर बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता। कॉलेज के मेडिकल अफसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार थीम पर भारत सरकार जागरूकता कार्यक्रम करवा रही है। प्राचार्य डॉ. माखन लाल ने बताया कि कॉलेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने कौशल का प्रदर्शन किया। इससे पहले गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. माखनलाल, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. पीसी चौधरी, डॉ. शशि शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें