दंगल में दमखम दिखातीं महिला पहलवान। -संवाद
मोहनलालगंज। सिसेंडी गांव में सोमवार को आयोजित दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। करीब 40 कुश्तियों में सबसे रोमांचक मुकाबले में अयोध्या की पहलवान माही सिंह ने कन्नौज के पुरुष पहलवान रीतेश को पटखनी देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इससे पहले माही सिंह ने गोरखपुर की महिला पहलवान आरती सिंह को भी हराया। दंगल का शुभारंभ आयोजक सिसेंडी की युवा टीम ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
दंगल में दमखम दिखातीं महिला पहलवान। -संवाद
दंगल में दमखम दिखातीं महिला पहलवान। -संवाद