फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सीएम के लौटने के कुछ ही घंटे बाद दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सार

पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति किशोरी से दुष्कर्म करने का वांछित मुख्य आरोपी है। 
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी की पुष्टि की है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से लौटने के कुछ ही देर बाद यहां की खंडासा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी शहबान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने रात लगभग नौ बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को सतनापुर नहर से विनायकपुर मोड़ पर जाते समय रोका। रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम शहबान पुत्र मोहम्मद वारिस (24) बताया। फरार होने वाले व्यक्ति का नाम मोनू पुत्र यार मोहम्मद बताया।

पूछताछ में पता चला कि पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति किशोरी से दुष्कर्म करने का वांछित मुख्य आरोपी है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने शहबान के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर हमला एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें