फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय की बिजली गुल

Fri, 10 Jun 2022 01:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या

सार

उद्घाटन करने के पहले ही भाजपा कार्यालय की बिजली कट गई। काफी समय तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सभी अधिकारी अंधेरे में बैठे रहे।  बिजली कटने के बाद उपमुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
अंधेरे में रहे उपमुख्यमंत्री और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या पहुंचे। वह भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने अयोध्या पहुंचे थे। 3400 स्क्वायर फीट में बना भाजपा का कार्यालय विभिन्न सुविधाओं से लैस है। डिप्टी सीएम केशव मौर्या जैसे ही नवीन भाजपा कार्यालय में पहुंचे अचानक कार्यालय की बिजली गुल हो गई। करीब तीन मिनट तक कार्यालय की बिजली गायब रही। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम भी अंधेरे में रहे। भाजपा कार्यालय में बिजली गुल होने के मामले को लेकर पाॅवर काॅरपोरेशन के एसडीओ पंकज तिवारी ने कहा कि विद्युत सप्लाई चल रही थी। भाजपा कार्यालय में ही लगे पैनल का न्यूट्रल कट गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें