फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : खुद की राइफल से गले में लगी गोली, पीएससी के जवान की मौत, अयोध्या पहुंची आईजी पीएसी अर्पणा

Fri, 25 Aug 2023 05:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या

सार

मृतक जवान कुलदीप त्रिपाठी निवासी बांसी जिला सिद्धार्थ नगर, 25 बटालियन रायबरेली की बी कंपनी में तैनात था। उसे गोली खुद की राइफल से लगी है। अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण राइफल के बैरल में पानी चला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में थाना रामजन्मभूमि अंतर्गत वेद मंदिर क्रॉसिंग वन पर सुरक्षा में तैनात पीएससी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुबह 6:15 बजे के करीब की है। मृतक जवान कुलदीप त्रिपाठी निवासी बांसी जिला सिद्धार्थ नगर, 25 बटालियन रायबरेली की बी कंपनी में तैनात था। उसे गोली खुद की राइफल से लगी है। अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण राइफल के बैरल में पानी चला गया था। बैरल की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन


उधर, पीएसी के जवान की मौत को लेकर आईजी पीएसी अपर्णा कुमार शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात की ढांढस बंधाया। कहा विभाग और सरकार परिवार के साथ, हर तरह की मदद होगी। राम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान कुलदीप कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की बंदूक से गोली लगकर मौत हो गयी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें