फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam Postponed: मंत्री दयाशंकर मिश्रा को बनाया परीक्षक, वो आए नहीं तो टालनी पड़ी परीक्षा

Sun, 22 Jan 2023 07:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में एमएलएमएल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा को परीक्षक नियुक्त कर दिया गया। लेकिन वो आए नहीं। इस वजह से परीक्षा टालनी पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब मंत्री को ही परीक्षक नियुक्त कर दिया जाए तो परीक्षा में अड़चन आ ही जाती है, क्योंकि उनके पास इतना समय ही नहीं कि आकर परीक्षा करवाएं। अयोध्या में एमएलएमएल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा इसी वजह से शनिवार का टालनी पड़ी। 
विज्ञापन


यहां राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा को परीक्षक नियुक्त कर दिया गया। वे आए नहीं और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। नियमानुसार आवंटित परीक्षक से केंद्र व्यवस्थापक को संपर्क करके परीक्षा की तिथि मुकर्रर करके परीक्षाएं करानी होती हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। 

एमएलएमएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश राव ने बताया कि डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु से संपर्क न होने के कारण डीएवी इंटर कॉलेज वाराणसी के प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार शर्मा से वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि डॉ. दयाशंकर मिश्रा राज्यमंत्री हैं और काफी समय से अवैतनिक अवकाश पर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें