फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: तीन सगे भाई समेत चार ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, अभी गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी

Fri, 01 Sep 2023 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर रात उनकी बहन फसल की सिंचाई कर रही थी। इसी बीच गांव के ही निवासी सगे भाई जावेद, जुबेर व जुनैद और लाला वहां आए और मोटर बंद कर दिया। 
विज्ञापन
गैंगरेप। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर रात उनकी बहन फसल की सिंचाई कर रही थी। इसी बीच गांव के ही निवासी सगे भाई जावेद, जुबेर व जुनैद और लाला वहां आए और मोटर बंद कर दिया। आरोप है कि जब उसकी बहन मोटर चलाने पहुंची तो चारों लोगों ने मारपीट कर गन्ने के खेत में घसीट कर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना की सत्यता की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें