धन्नीपुर गांव में आवंटित जमीन पर प्रस्तावित मस्जिद के नाम पर भी चंदे का खेल शुरू हो गया है। अयोध्या की कुछ बैंक शाखाओं में प्रस्तावित मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह मस्जिद के नाम पर फर्जी खाते खोल लिए गए हैं। मस्जिद ट्रस्ट ने इसको लेकर केस दर्ज करा दिया है। फर्जी खाता खोलकर सोशल मीडिया पर वायरल कर जिस मोबाइल नंबर से चंदा मांगा जा रहा है, वह सिम अल्खैर फाइनेंस के नाम से जारी हुआ बताया जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।