अयोध्या में एक बैंक कर्मी ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने वीडियो बनाया और बैंक के ग्रुप पर डाल दिया। आत्महत्या के लिए उसने अपने कई सहकर्मी को जिम्मेदार ठहराया है। एक महिला सहकर्मी को भी जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा उसने परिवार वालों से माफी मांगी। बताया जाता है झांसी का मूल निवासी बैंककर्मी दीपक यादव ससुराल में रह रहा था। वह थाना इनायतनगर क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा कुचेरा ब्रांच में तैनात था।