लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन अयोध्या कैंट से आनंदविहार वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ जुलाई से चार चेयरकार बोगियां बढ़ाएगा। ट्रेन अब 16 की जगह 20 बोगियों के साथ चलेगी। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 22425/26 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस को अब स्थायी रूप से 16 कोच के बजाय 20 कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है। यह परिवर्तन दिनांक आठ जुलाई से प्रभावी होगा, जिससे ट्रेन की क्षमता में विस्तार होगा। वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलती है।