फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया

Thu, 25 Sep 2025 05:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सरोजनीनगर के अमौसी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
सरोजनी नगर, लखनऊ। अमौसी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सरोजनी नगर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों व बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्डलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री महिला हेल्पलाइन 181 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक पूजा यादव व सुष्मिता सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद सोनकर, महिला हेड कांस्टेबल राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें