फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रैली व नुक्कड़ नाटक से नई शिक्षा नीति के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
रैली व नुक्कड़ नाटक से नई शिक्षा नीति के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूक करने के लिए रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मुख्य तौर पर एनईपी- 2020 समिति, बीबीएयू की अध्यक्ष प्रो. संगीता सक्सेना, डॉ. सुभाष मिश्रा, डॉ. विनीत कुमार एवं डॉ. मंजरी राज ओरांव उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने रैली के दौरान विवि परिसर व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को नई शिक्षा नीति से जुड़ी जानकारियां दीं। वहीं नुक्कड़ नाटक से शिक्षा में हो रहे बदलाव, कौशल आधारित शिक्षा, बहुविषयक अध्ययन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास जैसे विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अभिनय के जरिये संदेश दिया कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि उन्हें रोजगारपरक और व्यावहारिक ज्ञान से भी जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें