लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित रैली के जरिये विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। संयोजन एनएसएस की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने किया।