फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए आयकर अधिनियम पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। करदाताओं को आयकर के नए नियम समझाने के लिए बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सरल तरीके से नियमों की जानकारी दी। आयकर आयुक्त (छूट) मजहर अकरम के मार्गदर्शन व अपर आयुक्त (छूट) डॉ प्रीति सिंह के नेतृत्व में आयकर से छूट प्राप्त संस्थाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। नए अधिनियम के तहत आयकर छूट प्राप्त संस्थाओं को अब रजिस्टर्ड नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन का नया शीर्षक दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठनों को आयकर छूट का लाभ बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। उप आयकर आयुक्त (छूट) संजीव सक्सेना, सीए आशीष कपूर आदि ने प्रेजेंटेशन के जरिये नए प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें