फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाल श्रम निषेध दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
बाल श्रम निषेध दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। बुद्धेश्वर मंदिर के बारादरी परिसर में शुक्रवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सशक्त बचपन, सशक्त समाज का संदेश दिया गया। सामुदायिक संवाद के जरिये लोगों को जागरूक किया गया। बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर संवाद, गीत, हस्ताक्षर अभियान हुआ। इस दौरान रैली भी निकाली गई। शिक्षक पुष्पा ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया के निदेशक अमित, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र, संस्था की वालंटियर शिवानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वर्तिका, अंशी, चांदनी, मुस्कान, सृष्टि, अर्पिता , दिव्या, संध्या, श्याम, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें