लखनऊ। बीबीएयू की कमेटी फॉर एमीनेंट लेक्चर सीरीज ने कैंसर के प्रति शिक्षकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया। फ्रेडरिक अलेक्जेंडर यूनिवर्सिटी जर्मनी के हेड मुख्य वक्ता रहे। साथ ही माइक्रोबायोलॉजी प्रो. स्टेफेन बैकर्ट ने हेलिकोबैक्टर पाइलोरी विषय पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि यह बैक्टीरिया पेट में पाया जाता है और मुंह के रास्ते से फैलता है। 1983 में बैरी मार्शल और रॉबिन वॉरेन ने इसे गैस्ट्रिक बायोप्सी से अलग किया था, जिसके लिए उन्हें 2005 में नोबेल पुरस्कार भी मिला था। हर साल दुनिया भर में लगभग एक लाख लोगों की मृत्यु गैस्ट्रिक कैंसर से होती है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल सहित व अन्य सभी शिक्षक मौजूद रहे।