लखनऊ। यूपी मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन को रेल एनालिसिस इनोवेशन एंड एक्सिलेंस समिट में मेट्रो परियोजनाओं के तेज विकास के लिए शनिवार को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया है। मेट्रो एमडी सुशील कुमार ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित छठवीं रेल एनालिसिस इनोवेशन एंड एक्सिलेंस समिट में कंपनी को मेट्रो परियोजनाओं के तेज विकास के लिए पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन में कानपुर, आगरा मेट्रो परियोजना के तीव्र निर्माण को सराहा गया। मेट्रो के निदेशक वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सीपी सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। वर्तमान में कानपुर व आगरा में सिविल निर्माण कार्यों से प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है।