समिति के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह
लखनऊ। जन समस्या मेला समिति की ओर से 11वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स मुख्य अतिथि और फिल्म बंधु के पूर्व उप निदेशक दिनेश कुमार सहगल विशिष्ट अतिथि रहे। समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनेता सतेंद्र यादव ने बताया कि 2015 में बनी इस समिति का उद्देश्य गरीब, शोषित, वंचित किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराना है। इस दौरान एडवोकेट अंकित मित्तल, शुभम सोती फाउंडेशन के आशुतोष सोती, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अमित राज यादव, सुरैया सिद्दीकी, श्रवण कुमार आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता सहगल ने किया।
समिति के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह
समिति के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह
समिति के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह
समिति के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह
समिति के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह