गोमतीनगर स्थित बीएनए सभागार में अवधी विकास संस्थान की ओर से मंगलवार को रचनाकारों व कलाकारों को क
- फोटो : LKO CITY
लखनऊ। अवधी विकास संस्थान की ओर से मंगलवार को समाजसेवियों, कलाकारों को अवध गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। गोमतीनगर स्थित बीएनए के थ्रस्ट थियेटर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जस्टिस एससी वर्मा, पूर्व न्यायाधीश सीबी पांडेय व हास्य कवि सर्वेश अस्थाना रहे। समारोह में अवधी साहित्यकार जगदीश पीयूष सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित को दिया गया। इसके अलावा अवध गौरव सम्मान से डॉ. अशोक बाजपेई, अशोक निगम, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, रमेश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज जैन, धीरेंद्र बहादुर सिंह, अनिल सिंह बीरू, नितिन मिश्र, संजय सिंह, मिथलेश लखनवी, आकाश पांडेय, संजोली पांडेय, राज श्रीवास्तव सनी समेत अन्य को सम्मानित किया गया। सम्मानित रचनाकार व कलाकार लविवि के पूर्व छात्र रहे हैं। चोटिल होने के चलते कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को संस्थान के अध्यक्ष विनोद मिश्र समेत अन्य मेहमानों ने हाल से बाहर उन तक जाकर सम्मानित किया। समारोह में भजन गायक मिथिलेश लखनवी और संजोली पांडेय ने अवधी गीतों के अलावा होली गीतों पर प्रस्तुति दी। समारोह में अनिल टेकड़ीवाल, राजेश जायसवाल, मुकेश बहादुर सिंह समेत कई समाजसेवी, कलाकार मौजूद रहे।