फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिजूल खर्चे से बचे, पैसा बचाकर रखें

Fri, 09 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की बच्चों के लिए आयोजित फिल्म शो में शुक्रवार को रोहनिया ब्लाक के तीन गांवों में बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने इन प्रेरणादायक फिल्मों को देखकर फिजूल खर्च न करने व पैसा बचाकर रखने की सीख ली। परसीपुर गांव के पंचायत भवन में जुटे लगभग 50 बच्चों ने फिल्म बल्लू शाह व अनोखा छाता देखी। फिल्म देखने के बाद बच्चों ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि अब हम गरीबों का मजाक नही उड़ाएंगे। साथ ही परेशानियों के बीच धैर्य से मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उसरैना में 60 बच्चों ने फिल्म जैसे को तैसा व जादुई घड़ा देखी। बच्चों ने बताया कि इन फिल्मों से दूसरों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करने व कभी लालच नही करनी की प्रेरणा मिली। गंगेहरा गुलालगंज गांव में दिखाई गई फिल्म पकड़ा गया को 70 बच्चों ने देखा। बच्चों ने बताया कि फिल्मों से हमें जीवों को पिंजड़े में न रखने की शिक्षा मिली। इस फिल्म से सीख मिली कि जीवों पर दया करनी चाहिए। ग्राम प्रधान अजय कुमार ने पेंसिल व पेन देकर बच्चों को सम्मानित किया। प्रधान किरन देवी, इफ्तिखार अहमद. अजय कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
परसीपुर गांव में प्रश्न का सही उत्तर देने वाली राखी, मो. सऊद व आराध्या श्रीवास्तव को सही जवाब देने पर बड़े भाई साहब व सरल खेल पुस्तक पुरस्कार में दी गई। उसरैना की दीपिका पाल, सुधा पाल, सौम्या व इश्मिता व गंगेहरा गुलालगंज की आकांक्षा मौर्या, आर्यन, अरनव व कृष्णा ने भी सही जवाब देकर पुरस्कार जीते। प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार, इकबाल अहमद व प्रधान अजय कुमार को अमर उजाला की ओर से ईयर बुक दी गई।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के बाल फिल्म महोत्सव की सभी लोगों ने खुलकर सराहना की। विनय कुमार, रामधनी, दशाराम, छोटेलाल, उसरैना के चंद्रकेश, रामप्यारे, उमेशचंद्र, राजेश कुमार, जगदेव व गंगेहरा गुलालगंज गांव के शुभम, साजन, जमुना प्रसाद, आनंद, गीता देवी, शिव कुमारी व शकुंतला ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के मनोरंजन के लिए किया गया अमर उजाला का प्रयास काफी सराहनीय है। ज्ञानवर्धक फिल्मों से बच्चों को सीखने का अवसर भी मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें