फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो ड्राइवर की स्टंटबाजी ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 01 Aug 2013 10:07 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर सवारियों से भरा टैंपो तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


बीच सड़क पर हुए हादसे से अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते जाम लग गया।

राहगीरों ने टैंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस सभी छह घायलों को पास के निजी अस्पताल ले गई।

जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया।

अलीगंज गल्ला मंडी के पास मड़ियांव की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टैंपो अचानक पलट गया।

बीच सड़क पर हुए हादसे से राहगीरों में हड़कंप मच गया। टैंपो पलटने से उसमें बैठी सभी सवारियां चोटिल हो गईं।

चीखपुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान खासी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई।

एसओ अलीगंज तौफीक खान ने बताया कि एक्सेल टूटने के कारण टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें