जर्मन लग्जरी कार ऑडी की टेस्ट ड्राइव और इसकी खूबियों से लोगों को वाकिफ कराने के लिए ऑडी इंडिया ने बुधवार से तीन दिवसीय टेस्ट ड्राइव सीरीज का शुभारंभ किया।
ऑडी लखनऊ की डायरेक्टर ऋतु गर्ग ने बताया कि इन तीन दिनों के दौरान ग्राहकों को ऑडी क्यू7, क्यू5 और क्यू3 के बारे में बताया जाएगा और ड्राइव कराई जाएंगी।
वहीं ऑडी इंडिया हैड जो किंग ने बताया कि बीते वर्ष में 9003 ऑडी क्यू7 व क्यू5 की बिक्री भारत में हुई और 1850 क्यू3 कारें बेची गईं।
टेस्ट ड्राइव कार्यक्रम के जरिए नागरिकों को इस कार को चलाने का अनुभव उपलब्ध कराना और उनका भरोसा जीतना है।
यूपी और राजधानी की तमाम खबरों का पता है ये