फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामडोल मेले में आकर्षक झांकियों ने लुभाया

Mon, 06 Oct 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बिजनौर के नटकुर गांव में निकाली गई झांकी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के नटकुर गांव में रविवार को पारंपरिक रामडोल मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न प्रकार की वस्तुओं व खाने-पीने के सामान की खरीदारी कर खूब आनंद लिया। शाम चार बजे से शुरू हुए धार्मिक झांकियों के कार्यक्रम ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम-लक्ष्मण, हनुमान, शंकर-पार्वती, गणेश और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां पूरे गांव में निकाली गईं। शाम को नटकुर नहर पर पारंपरिक रूप से कंस दहन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, विनय सिंह, पवन कुमार सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

बिजनौर के नटकुर गांव में निकाली गई झांकी।

बिजनौर के नटकुर गांव में निकाली गई झांकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें