फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई निवासी महिला ने ननद के लिवइन पार्टनर पर उनसे दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। डॉक्टर पति पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। पीजीआई पुलिस ने ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ अश्लीलता, दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक नवंबर 2023 में उनकी शादी पीजीआई इलाके के डॉक्टर से हुई थी। वह दहेज में कार की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर पति, मामा, ननद व एक अन्य युवक पिटाई करने लगे। आरोपी ननद के लिवइन पार्टनर ने उनके साथ कई बात दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने अप्रैल में चलती कार से धक्का देकर उनकी हत्या की भी कोशिश की। एडिशनल इंस्पेक्टर पीजीआई विनोद कुमार पांडेय के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें