फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त आईएएस की जमीन पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विराजखंड निवासी सेवानिवृत्त आईएएस राम सिंह ने 20 लोगों पर उनकी बिजनौर स्थित जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। बिजनौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राम सिंह ने बताया कि उनकी बिजनौर के शिवानी नगर में जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच मई को शाम पांच बजे 20 अज्ञात अधिवक्ता उनकी जमीन पर पहुंचे। सभी ने जेसीबी से उनकी जमीन की बाउंड्रीवॉल गिरवा दी। सारे पिलर तोड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने मलबा भी उठाना शुरू कर दिया। इसका पता चलने पर अगले दिन सुबह वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपियों ने पूरी जमीन की सफाई करा दी थी और भवन निर्माण सामग्री गिरा कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें