फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिटायर्ड डीजीपी व आईजी से ठगी का प्रयास

Sat, 23 Dec 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाज ने खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताकर रिटायर्ड डीजीपी और रिटायर्ड आईजी को फोन कर खाते से संबंधित जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। पहले से सतर्क रिटायर्ड डीजीपी ने जालसाज को फटकार लगाई और तुरंत पुलिस कमिश्नर को फोन कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

रिटायर्ड डीजीपी सुलखान सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को जवाहर भवन में तैनात ट्रेजरी अधिकारी बताते हुए जीवित प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने की बात कहते हुए पेंशन खाता बंद किए जाने की बात कही। जालसाज ने पेंशन खाता चालू रखने के एवज में खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी व ओटीपी मांगा। जालसाज की मंशा भांपकर सुलखान सिंह ने उसे फटकारते हुए कॉल काट दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर को फोन कर मामले की जानकारी दी। सुलखान सिंह ने बताया कि इसी तरह सेवानिवृत्त आईजी ओपी त्रिपाठी को भी जालसाज ने ट्रेजरी अधिकारी बन फोन करके ठगी का प्रयास किया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें