फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली बिल का बकाया कम करने के नाम पर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली बिल का बकाया कम करने के नाम पर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। एसडीओ की मदद से उपभोक्ता ने दो शातिरों को पकड़ा है। चिनहट कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

एसडीओ मनोज कुमार पुष्कर के मुताबिक प्रेम बाग में रहने वाले उपभोक्ता इंसाफ अली को ठगों ने फोन कर 37883 रुपये के बिजली बिल में छूट दिलाने का झांसा दिया।
ठगों ने कहा कि उन्हें 21 हजार रुपये जमा करना होगा। इसके बाद शेष बिल माफ कर दिया जाएगा। इंसाफ अली ने एसडीओ को इसकी सूचना दी। एसडीओ ने इंसाफ अली से ठगों को फोन कर रकम ले जाने के लिए बुलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इंसाफ अली के फोन करने पर मनीष नाम का युवक रुपये लेने पहुंचा, जिसे एसडीओ ने पकड़ लिया। पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसे सुपरवाइजर सौरभ कनौजिया ने भेजा था।
सौरभ को बुलाकर पूछताछ की गई तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इसके बाद दोनों को एसडीओ ने चिनहट पुलिस के हवाले कर दिया। मनीष बाराबंकी का रहने वाला है और एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय है।
सौरभ भी उसी अस्पताल में सुपरवाइजर है। सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसके मौसी के बेटे ने उपभोक्ता का नंबर देकर रुपये लेने के लिए भेजा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें