लखनऊ। ठाकुरगंज की मोहित मार्केट निवासी अंकित वर्मा बुधवार रात घर के पास दोस्त से बात कर रहे थे। तभी मंजू टंडन ढाल निवासी डॉक्टर रिजवान तेज रफ्तार में कार मोड़ रहा था। आरोप है कि इसी बीच दोनों में कहासुनी शुरु हो गई। रिजवान के पक्ष से दो और लोग पहुंचे। तीनों ने मिलकर अंकित को रॉड से पीट दिया। इससे उनका सर फट गया। उनको बचाने पहुंचे छोटे भाई सुमित वर्मा व दोस्त संजय त्रिवेदी को दबंगों ने असलहे के बट से मारा। संजय के दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।