फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक और नीलगाय पर हमला, तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के राजाखेड़ा गांव में बुधवार रात 9:30 बजे तेंदुए जैसे जानवर ने युवक व नीलगाय पर हमला कर दिया। दोनों बाल-बाल बच गए। सूचना से गांव में खलबली मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मगर कुछ मिला नहीं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को फोन किए, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। आखिरकार पुलिस ने सूचना दी, लेकिन रात एक बजे तक वन विभाग का कोई शख्स गांव में पहुंचा नहीं। पुलिस ने ग्रामीणों को अहतियात बरतने का सुझाव दिया। राजाखेड़ा गांव निवासी रामहरक यादव के मुताबिक, उनका भाई मनीष यादव दूध देकर लौट रहा था। इस बीच तेंदुए जैसे जानवर ने उन पर हमला किया। भागकर एक घर में जान बचाई। इस बीच जानवर ने एक नील गाय पर भी हमले का प्रयास किया। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर घरों से निकल आए। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें