जिला पंचायत सदस्य अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ। उन पर कोतवाली बीकापुर के कनक मलेथू रेलवे स्टेशन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर गोली मार दी।
अवतंश तिवारी कनक मलेथू के रहने वाले हैं। वह रात को फैजााबाद से घर लौट रहे थे कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
गोली हाथ में लगी। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हमलावर कौन थे अभी इसका पता नहीं चल सका है।