फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोंडा निवासी आईएसआई एजेंट मुकीम को एटीएस ने किया गिरफ्तार, 10 दिन से कर रही थी तलाश

Tue, 01 Aug 2023 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रईस की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मुंबई से अरमान और सलमान को भी दबोच लिया था। तीनों से पूछताछ में मुकीम का नाम सामने आया था, जिसके बाद एटीएस उसे भी तलाश रही थी।
विज्ञापन
मुकीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने गोंडा निवासी आईएसआई एजेंट मुकीम सिद्दीकी उर्फ अरशद को सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसे एटीएस बीते दस दिन से तलाश रही थी। उसके पास से एक मोबाइल, दो सिम और 617 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एटीएस ने 16 जुलाई को गोंडा निवासी आईएसआई एजेंट रईस को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मुंबई के अरमान ने उसका आईएसआई के हैंडलर से संपर्क कराया था। तत्पश्चात रईस ने अपने साथियों की मदद से झांसी की बबीना सैन्य छावनी की फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजी थी। 

रईस की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मुंबई से अरमान और सलमान को भी दबोच लिया था। तीनों से पूछताछ में मुकीम का नाम सामने आया था, जिसके बाद एटीएस उसे भी तलाश रही थी। एटीएस ने मुकीम को अदालत में पेश किया है और उसे रिमांड पर देने का अनुरोध करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें