रहीमाबाद स्थित सर्वोदय बाल विद्या मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन।
मलिहाबाद। रहीमाबाद स्थित सर्वोदय बाल विद्या मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें धर्म के प्रति जागरूकता, सनातनी एकता के भाव पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अमित ने संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सनातन मूल्यों की भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो तभी हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार रुकेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महामंडलेश्वर (प्रांत सचिव, सांस्कृतिक गौरव संस्थान) के महादेव बाबा एवं कृष्ण कुमार ‘बाबू जी’ ने सनातन संस्कृति के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन संयोजक संतोष सिंह, भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह चौहान, गोशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।