फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एटीएम का लॉकर तोड़ने की कोशिश

Mon, 09 Oct 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कस्बे में दुर्गा पूजा पंडाल के निकट स्थित इंडिया वन एटीएम का लॉकर तोड़कर नकदी चुराने का प्रयास किया गया। घटना एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। इसके जरिए पुलिस छानबीन कर ही है।
विज्ञापन

एटीएम की देखरेख करने वाले कर्मचारी शरीफ ने बताया कि दो युवकों ने एटीएम मशीन को लोहे की रॉड से तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद कैश निकालने के लिए लाॅकर तोड़ने का प्रयास किया। एक सप्ताह पहले भी एटीएम का लॉकर तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। उसने तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि एटीएम का लॉकर तोड़ने का प्रयास किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें